Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने दिखाई वेक्यूम बेस्ड क्लीनिंग मशीन को हरी झंडी, प्रदेशवासियों से की ये अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में स्थित गांधी पार्क में आयोजित “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अन्तर्गत प्रदेश की सभी 13 जिला पंचायतों के लिए वेक्यूम बेस्ड क्लीनिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

dehradun news

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सीएम ने वहां उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई.

dehradun news

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है

dehradun news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि कूड़े को एक नियत स्थान पर ही एकत्रित करें और अपने गांव-शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

dehradun news

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें