HighlightKashipur News

काशीपुर को सीएम धामी की सौगात, 111 करोड़ की योजनाओं का किया ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर को बड़ी सौगात दी है. सीएम धामी ने विकास के लिए 111 करोड़ योजनाओं का ऐलान किया है. इन योजनाओं में प्रमुख रूप से द्रोणासागर और गिरीताल का सौन्दर्यीकरण, सड़कों का पुर्नर्निर्माण शामिल है.

सीएम धामी ने काशीपुर को दी 111 करोड़ की योजनाओं की सौगात

काशीपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत हुआ. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि द्रोणासागर और गिरीताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. साथ ही शहर की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा. जिससे यातायात सुगम होगा. वहीं पुराने जीजीआईसी को नगर निगम को सौंपकर वहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त कैंपस बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें : Kashipur Uttarakhand, जानें काशीपुर में क्या हैं खास

क्षेत्र के आर्थिक विकास को मिलेगी गति : CM

सीएम ने अपने संबोधन में कहा सभी योजनाएं शहर की आधारभूत जरूरतों को सशक्त बनाने के साथ ही काशीपुर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति देंगी. सीएम ने आगे कहा सरकार केदारखंड के साथ ही मानसखंड के मंदिरों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रहे हैं. काशीपुर के मंदिरों को भी मानसखंड कॉरिडोर का हिस्सा बनाया जा रहा है.

सीएम धामी ने विपक्ष पर कसा तंज

मुख्यमंत्री धामी ने कहा काशीपुर की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न परियोजना संचालित की जा रही है. काशीपुर में भी लखपति दीदी योजना और सौर स्वरोजगार योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है. सीएम धामी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकारों में कट, कमीशन और करप्शन के आधार पर काम होता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो योजना शुरू होती हैं वो पूरी भी होती हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें