Rudraprayag NewsBig News

उपचुनाव से पहले सीएम ने दी केदारनाथ विधानसभा को सौगात, बोले मैं खुद विधायक बनकर करूंगा काम

केदारनाथ उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बीते रविवार को रुद्रप्रयाग दौरे से लौटने के बाद स्थानीय जनता की मांग के अनुरूप 14 अन्य महत्वपूर्ण विषय घोषणा में शामिल किए हैं।

सीएम धामी ने दी केदारनाथ विधानसभा को सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने केदारघाटी सहित पूरे जनपद के लिये 25 घोषणाएं की इन 14 घोषणाओं समेत अब कुल 39 घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की है।

मैं खुद आपका विधायक बनकर करूंगा काम : CM

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद सीएम ने केदारनाथ विधानसभा की जनता से वादा करते हुए कहा कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद विधायक बनकर काम करूंगा। सीएम सचिव विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सीएम द्वारा रुद्रप्रयाग के लिए की गई 25 घोषणाओं के अलावा 14 अन्य घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया है।

धौनिक तक होगा दो किमी सडक का निर्माण

मुख्यमंत्री द्वारा की गई 14 अन्य घोषणाओं में मणिगुहा में नन्दाबाड़ी से सरकारी अस्पताल को जोड़ते हुए धौनिक तक दो किमी सडक का निर्माण, मचकण्डी से सौर भूतनार्थ (अगस्तमुनि) मन्दिर तक तीन किमी मोटर मार्ग निर्माण, बासवाडा जलई किरधू गौर कण्डारा (अगस्तमुनि) द्वितीय चरण मोटर मार्ग निर्माण कार्य सहित अन्य घोषणाएं शामिल हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें