Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

Rera Act को लेकर सीएम धामी ने निकाला समाधान, रंग लाया किसानों का आंदोलन

Uttarakhand news: Rera Act के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन रंग लाया है। किसानों ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास में मुलाकात की।

किसानों ने की सीएम धामी से मुलाकात

बता दें रेरा एवं विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसान पिछले कई दिनों से हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे स्थित बुध पार्क में धरना दे रहे थे। युवा किसान संघर्ष समिति की मांगें आज पूरी हो गई है। रविवार को युवा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने सीएम धामी के आवास में उनसे मुलाकात की।

Rera Act को लेकर सीएम ने निकाला समाधान

किसानों से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने एक कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। बता दें कमेटी में युवा किसान संघर्ष समिति के सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

रंग लाया किसानों का आंदोलन

इसके अलावा सीएम धामी ने पूर्व में प्राधिकरण के नियमों को लेकर की गई कार्रवाई को समाप्त करने के निर्देश दिए। बता दें अब किसान पहले की तरह ही अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें