Dehradun NewsBig News

चार राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने पर सीएम ने जताई खुशी, कहा जनता को है पीएम पर भरोसा

चार राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर की है। सीएम धामी ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है।

चुनावी नतीजे सामने आने पर सीएम ने जताई खुशी

सीएम धामी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है। तेलंगाना में भी हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा हम छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बहुमत से जीते हैं। सीएम धामी ने कहा कि जनता परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति समझ गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रिया

चुनाव नतीजे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के मंत्र और जनता के विकास से भाजपा ने जीत हासिल की है।

आठ दिसंबर को उत्तराखंड आएंगे पीएम

जीत के बाद सबसे पहले पीएम मोदी उत्तराखंड आएंगे। भट्ट ने कहा कि आठ दिसंबर को पीएम मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर उत्तराखंड आएंगे। उनके भव्य स्वागत को लेकर तैयारी की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें