UttarakhandHighlight

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी Christmas की बधाई, बोले खुशियों को बांटने का उत्सव है क्रिसमस

देशभर में आज क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है.

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने क्रिसमस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर जारी अपने संदेश में सीएम ने कहा है कि क्रिसमस का यह पर्व हमें सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है.

खुशियों को बांटने का उत्सव है क्रिसमस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार आपसी भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव है. उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें