Dehradun : सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट को दी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई, शासकीय आवास पर किया स्वागत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट को दी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई, शासकीय आवास पर किया स्वागत

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट को दी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भाजपा उत्तराखंड के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का शासकीय आवास पर स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भट्ट को उनके द्वितीय कार्यकाल के लिए बधाई दी.

सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट को दी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महेंद्र भट्ट का संगठनात्मक अनुभव और सुदृढ़ मजबूत पार्टी को नए आयाम तक पहुंचाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में और अधिक मजबूत होगी.

महेंद्र भट्ट को निर्विरोध चुना है प्रदेश अध्यक्ष

सीएम के साथ इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अजय कुमार भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि महेंद्र भट्ट को बीते मंगलवार को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है. वह इससे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल निभा चुके हैं.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट दूसरी बार संभालेंगे कमान

ये भी पढ़ें : महेंद्र भट्ट नामांकन : बिछती चौसर और बिसात के बीच पुष्कर की विरोधियों को शह और मात, विरोधी धड़ाम

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।