Uttarakhandhighlight

आज पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन, सीएम धामी ने आवास में मुलाकात कर दी बधाई

आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगत दा के जन्मदिन के मौके पर उनके आवास में जाकर मुलाकात कर बधाई दी।

आज पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन

भगत दा का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के तत्कालीन अल्मोड़ा जिले में हुआ था। आज भगत सिंह कोश्यारी को 82 साल पूरे हो चुके हैं। बता दें भगत दा सख्त अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा में हुई थी। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में आचार्य कि उपाधि ली थी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button