Uttarakhand Chamoli NewsBig News

सीएम धामी ने बदला चमोली के दो प्रमुख मार्गों का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा

धामी सरकार ने गोविंदघाट घाघरिया मार्ग और बिदौरा छेवीं पातशाही गेट से धूमखेड़ा का नाम बदल दिया है. अब गोविंदघाट घाघरिया मार्ग साहिबज़ादा जोरावर सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा. जबकि बिदौरा छेवीं पातशाही गेट से धूमखेड़ा अब साहिबज़ादा फतेह सिंह रोड के नाम से जाना जाएगा. बता दें ये श्रद्धांजलि सीएम ने वीर बाल दिवस के अवसर पर दी है. जिसका हेमकुंट साहिब मैनेजेंट ट्रस्ट ने आभार व्यक्त किया है.

इन दो मार्गों का नाम बदला

बता दें साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह, गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र थे. दोनों ने बहुत कम उम्र में साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था, जिससे अनगिनत लोगों को अपने विश्वासों और मूल्यों के लिए खड़े होने के लिए प्रेरित किया. मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने दोनों वीरों की बहादुरी को याद करके यह सुनिश्चित किया है कि उनकी कहानी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

मैनेजमेंट ट्रस्ट ने जताया सीएम धामी का आभार

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है. नरेंद्र बिंद्रा ने कहा ये पहल न केवल दो वीर शहीदों साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह की यादों को सम्मानित करती है, बल्कि उनके द्वारा प्रतिबिंबित साहस, दृढ़ संकल्प और बलिदान के मूल्यों को भी मजबूत करती है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें