Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने काश्तकारों से ख़रीदे दीये और मूर्ति, प्रदेशवासियों से की ये अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए दीपावली के मौके पर चकराता रोड़ स्थित स्थानीय बाजार का भ्रमण कर स्थानीय काश्तकारों से मिट्टी के दीये और मूर्तियां खरीद कर डिजिटल पेमेन्ट से भुगतान किया.

सीएम ने की प्रदेशवासियों से स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं. हाथ से बनी होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है. सीएम ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि हाथ से बने स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक ख़रीदे. जिससे इससे जुड़े लोगों की जीविका भी बनी रहे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिले.

प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामना

सीएम धामी ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को आत्मसात करने की सभी को प्रेरणा मिलेगी।. सीएम ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना विकसित भारत निर्माण का भी एक महत्वपूर्ण पहलू है. मुख्यमंत्री ने प्रकाश के पर्व दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें