Big NewsDehradun

The Kerala Story देखने पहुंचे सीएम धामी, फिल्म को उत्तराखंड में किया जा सकता है टैक्स फ्री

सीएम पुष्कर सिंह धामी फिल्म The Kerala Story देखने पहुंच गए हैं। सीएम धामी सेंट्रियो मॉल में इस फिल्म को देख रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेम चंद अग्रवाल भी सीएम धामी के साथ मौजूद हैं।

The Kerala Story देखने पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द केरेला स्टोरी देखने के लिए पहुंचे हैं। सीएम धामी ये फिल्म हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में देख रहे हैं।

सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेम चंद अग्रवाल भी मूवी देखने के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही सगठन महामंत्री अजय कुमार के साथ ही भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हो सकती है फिल्म

उत्तराखंड में फिल्म The Kerala Story टैक्स फ्री हो सकती है। इस बारे में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी पहले जानकारी दे चुके हैं। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि आज सीएम धामी फिल्म देखने के बाद फिल्म को टैक्स फ्री कर सकते हैं।

इस से पहले मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फिल्म को करमुक्त किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में आज ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स फ्री किया है। इस बात की जानकारी सीएम योगी ने ट्वीट कर दी है।

ये है फिल्म की कहानी

‘द केरल स्टोरी’ फिल्म डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म की कहानी शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की तीन लड़कियों पर आधारित है। जो कि नर्स बनने का सपना लिए अपने घर से दूर एक कॉलेज में आती हैं। यहां पर तीनों की मुलाकात आसिफा से होती है जो कि एक फंडामेंटलिस्ट है।

इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आसिफा अपने साथियों के साथ मिलकर इन तीन लड़कियों का ब्रेनवॉश करती है। ब्रेनवॉश के बाद उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए उकसाती है। पूरी फिल्म लड़कियों के अपने धर्म को बदलने और फिर आईएसआईएस में जाने की कहानी को बताती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button