Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : परेड ग्राउंड पहुंचे CM धामी, तैयारियों का लिया जायजा

CM Dhami arrives at Parade Ground

देहरादून: 4 दिसंबर को प्रस्तावित पीएम मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर सीएम धामी पूरी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम धामी परेड मैदान में पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले भी सीएम धामी ने पीएम मोदी रैली की तैयारियों का जायजा लिया था। परेड मैदान में होने वाली रैली में भाजपा का लक्ष्य करीब एक लाख लोगों को जुटाने का है। इसके लिए प्रदेशभर से कार्यकर्ता रैली में लाए जाएंगे। पीएम मोदी इस दौरान कुछ बड़े ऐलान भी कर सकते हैं।

चुनाव से पहले पीएम मोदी की इस रैली को भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी की रैली से भाजपा के चुनाव अभियान का भी आधिकारिक ऐलान हो जाएगा। पीएम मोदी इस दौरान करीब 30 हजार करोड़ की योजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें