Big NewsUttarakhand

सीएम धामी ने की यवाओं से अपील, संयम बरतने की दी सालाह

cm dhami

देहरादून में बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन के बाद सीएम धामी ने युवाओं से अपील की है कि वह इस समय संयम बरतकर ही काम करें। प्रदेश सरकार युवाओं के हित में काम कर रही है और कहीं पर भी किसी भी तरह से युवाओं का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

सीएम धामी ने आगे कहा कि हमने काला नकल अध्यादेश लागू करने की कवायद की है। इसके तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी ऐसे में संलिप्त परीक्षार्थी भी 10 साल तक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

युवाओं के हित में कर रही सरकार काम

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा युवाओं के हित में काम कर रही है। सीएम ने कहा कि कल जिस तरह की घटना हुई है उसमे अराजक तत्वों की भूमिका रही है। प्रदेश के युवाओं के साथ है और उनके साथ किसी भी तरह का अहित नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना होगा।

विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम धामी ने कांग्रेस के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह से समाप्त हो गया है। कांग्रेस के लोग युवाओं को आगे रखकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटे हैं। युवाओं को यह सब कुछ समझ कर संयम से काम लेना होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें