Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: CM धामी का ऐलान, महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

CM Dhami announced
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोधित्सव श्रृंखला के तहत युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से ऑनलाइन और ऑफलाइन संवाद किया। इस दौरान सीएम धामी राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सीएम के सामने कहा कि पांच लाख की सीमा में कई कार्य नही हो पा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिककरियों को दिए निर्देश, जरूरतमंदों से आवेदन लिए जायें।

उन्होंने 20 लाख तक लोन पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ऐलान किया कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में राज्य की नई खेल नीति पर मुहर लग जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता, डाइट और किराया भत्ता बढाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के विकास के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए भी कई आकर्षक योजनाएं भी लागू की गईं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें