Big NewsDehradun NewsUttarakhand

सीएम धामी ने किया ऐलान, अब उत्तराखंड में इस रूप में मनाया जाएगा नवरात्रि का पर्व

सीएम धामी ने नवरात्रि पर्व को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने कहा है कि अब प्रदेश में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। नारी शक्ति उत्सव 22 से 30 मार्च तक चलेगा। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में देवी उपासना कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

उत्तराखंड में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा नवरात्र का पर्व

नवरात्रि को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि इस बार सरकार नवरात्रि के पर्व को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाएगी। इस दौरान प्रदेश के हर जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। 

22 से 30 मार्च तक चलेगा नारी शक्ति उत्सव

नारी शक्ति उत्सव नौ दिन यानी नवरात्रि शुरू होने से खत्म होने तक चलेगा। उत्तराखंड में 22 से 30 मार्च तक नारी शक्ति उत्सव मनाया जाएगा। हर जिले में होने वाले देवी उपासना कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता रहेगी। इन कार्यक्रमों में दुर्गा सप्तमी, रामचरितमानस, देवी गायन, देवी जागरण आदि पाठ आयोजित किए जाएंगें।

नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा से सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार

चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि का वैदिक पुराणों में विशेष महत्व बताया गया है। इसे आत्मशुद्धि व मुक्ति का आधार माना गया है।

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकरात्मक ऊर्जा खत्म होती है और चारों ओर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें