Dehradun NewsHighlightUttarakhand

सिपाही पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने के मामले में सीएम धामी ने अपनाया सख्त रवैया, डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

कैंट कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे माफिया की ओर से सिपाही पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से इस मामले की रिपोर्ट तलब कर अवैध खनन पर सख्त नाराजगी जताई साथ ही सीएम धामी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

सीएम के निर्देश के बाद डीजीपी ने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को घटना में शामिल चारों आरोपित भाइयों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।बता दे इनमें से चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तीन आरोपियों की धड़ पकड़ जारी है। डीजीपी ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने के भी आदेश दिए हैं।

कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बदला

डीजीपी के आदेश पर कैंट कोतवाली निरीक्षक विनय कुमार को लाइन-हाजिर कर दिया गया है।डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार, निरीक्षक पद पर रहते हुए विनय कुमार जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इस वजह से उन्हें हटा दिया गया है। उनकी जगह एसएसपी कार्यालय के वाचक संपूर्णानंद गैरोला को कैंट कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, मनोज असवाल को एसएसपी कार्यालय का वाचक बनाया है।

सिपाही पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने वाला गिरफ्तार

बता दे कैंट कोतवाल की सरकारी गाड़ी के चालक पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने के आरोपित ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब उसके तीन भाइयों की तलाश में जुटी हुई है। चारों भाइयों पर अवैध खनन करने और सिपाही पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने का आरोप है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें