CM Dhami ने विकास कार्यों के लिए खोला खजाना, 495 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न विकास कार्यों, कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों और जनहित से जुड़ी योजनाओं के लिए 495 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में सड़क निर्माण, शहरी विकास, पार्किंग, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, विद्युत व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
CM Dhami ने विकास कार्यों के लिए 495 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग (फेज़ 1) पर 7.250 से 11.325 (कुल लंबाई 4.075) तक सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए ₹ 3.08 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शिव मन्दिर, भिकियासैंण का निर्माण कार्य एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 53.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 32.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
सड़कों और विकास कार्यो को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जुम्मा मल्ला ग्वार से छिपला सरोवर तक मार्ग निर्माण किए जाने के लिए ₹ 80.35 लाख की स्वीकृति प्रदा की। जिसमें प्रथम किश्त में ₹ 48.21 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के विकासखण्ड चौखुटिया के मांसी में रामगंगा नदी के दायें पार्श्व पर स्थित रामपादुका मंदिर पर स्नान घाट निर्माण किये जाने हेतु ₹ 94.00 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 37.60 लाख के अनुमोदन के साथ ही जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 60.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
हरिद्वार में मार्ग निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में वार्ड-30 चौक बाजार कनखल में ट्रांसफार्मर से सतीघाट तक सी.सी. मार्ग निर्माण के लिए ₹ 47.00 लाख व वार्ड न-27 लाटोवाली कनखल में सी.सी. मार्ग निर्माण के लिए ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की। इसके ही विधानसभा क्षेत्र लक्सर के लिए सतसंग भवन महाराजपुर से गंगदासपुर तक मार्ग का सुधारीकरण के लिए ₹ 3.72 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
उधमसिंहनगर में पुन निर्माण कार्य के लिए अनुमोदन
मुख्यमंत्री ने उधमसिंहनगर के सितारगंज में ग्राम गोविन्दनगर में पडागांव चौराहे से गोविन्दनगर आबादी होते हुए ग्राम रजनीनगर तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य के लिए ₹ 92.39 लाख एवं ग्राम गऊघाट से अनकपाल प्रधान एवं पुल की ओर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य के लिए 1.81 करोड और बाजार भाग के मुख्य चौराहे से नहर पुलिया होते हुए शमशान घाट तक मार्ग एवं एन-125 के किमी 01 से पुरानी मंडी मार्ग का टाईल द्वारा पुनः निर्माण कार्य के लिए ₹ 98.71 लाख एवं ग्राम करधरिया में मेन रोड़ से देशराज के घर होते हुए गुरुमीत सिंह आदि के घर तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 96.23 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
पिथौरागढ़ में शिशु गृह की स्थापना
मुख्यमंत्री ने न्यायालय सिविल जज डीडीहाट पिथौरागढ़ में शिशु गृह की स्थापना के लिए ₹96 हजार और 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में आर.टी.सी व बैरक के निर्माण के लिए ₹ 19.91 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 3.14 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के अन्तर्गत ग्राम गुंजी का सर्वांगीण विकास कार्य (योजना चतुर्थ) के लिए ₹ 4.62 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
शहरी निकायों को ₹328.28 करोड़
मुख्यमंत्री ने छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ रूप से वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय त्रैमासिक किश्त (जुलाई से सितम्बर 2026) हेतु ₹ 328.28 करोड और समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ रूप से वितीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय त्रैमासिक किश्त (जुलाई से सितम्बर 2026) हेतु कुल ₹ 82.21 करोड की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण
मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के अन्तर्गत रामनगर पुरानी तहसील की खाली भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किए जाने के लिए ₹ 38.58 करोड, जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण किये जाने के लिए ₹ 3.05 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹ 1.22 करोड स्वीकृत किए जाने के साथ ही संभागीय परिवहन कार्यालय भवन, देहरादून के द्वितीय तल पर भवन निर्माण परियोजना हेतु ₹ 5.38 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला 2027 में विश्वसनीय व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यों के क्रियान्वयन के लिए ₹ 43.87 करोड की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 17.55 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य स्वायत्त निकायों के उन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी है जो पांचवें और छठवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे हैं। 1 जनवरी 2026 से पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों का डीए 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत और छठवें वेतनमान का डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है।
दो सड़कों का बदला नाम
मुख्यमंत्री ने अल्मोडा के रानीखेत में बिडोरा छेवी पातशाही गेट से धूमखेडा मार्ग का नाम साहिबजादे फतह सिंह रोड रखने का अनुमोदन दिया। तोवहीं सौनी डौडाखाल तिपोला मोटर मार्ग का नाम राज्य आन्दोलनकारी स्व पूरण सिंह डंगवाल के नाम से किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।