UttarakhandHighlight

शीतलहर से बचाव के लिए CM ने दी 1.35 करोड़ की स्वीकृति, जानें किस जिले को मिली कितनी धनराशि

उत्तराखंड में दिन पर दिन शाम के समय पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है. जिसे देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 जिलों के लिए 1.35 करोड़ की स्वीकृति दी है.

शीतलहर से बचाव के लिए मिली 1.35 करोड़ की स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए अलाव जलाने और कम्बल वितरण के लिए 2024-25 वित्तीय वर्ष में 13 जनपदों के लिए 1.35 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है. इसमें पौड़ी गढ़वाल के लिए 15 लाख और शेष 12 जिलों को 10 लाख प्रति जनपद दिए जाने की स्वीकृति दी है. जिससे शीतलहर के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी.

शहीद खुशाल सिंह अधिकारी के नाम से जाना जाएगा पिथौरागढ़ ITI

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), अस्कोट का नाम शहीद नायक सैनिक खुशाल सिंह अधिकारी (सेना मेडल) के नाम पर रखने की स्वीकृति दी है. यह निर्णय शहीद सैनिक की वीरता और बलिदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें