UttarakhandBig NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

Joshimath news: बादल फटने से पैदल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Chamoli joshimath में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। जिससे पैदल मार्ग में भारी नुकसान की खबर सामने आ रही है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी।

26 जून तक बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

बता दें मौसम विभाग की ओर से भी 26 जून तक बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में बिजली चमकने के साथ ही आंधी-तूफान से पेड़ टूटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव की संभावना है। इसके अलावा नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है।

अधिकारी और कर्मचारी नहीं करेंगे फोन ऑफ

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे। इस दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें