Uttarkashi news: प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। शुक्रवार रात Uttarkashi में कई स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। बादल फटने से लोगों में हड़कंप मच गया। बादल फटने के कारण हर तरफ तबाही का मंजर है।
एक ही रात में कई जगहों पर फटे बादल (Cloudburst in Uttarkashi)
शुक्रवार की रात को उत्तरकाशी जिले में कई स्थानों पर अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। बादल फटने के कारण पुरोला, बडकोट और धौंतरी क्षेत्र में सड़क, रास्ते, पैदल पुलिया को नुकसान हुआ है।
इसके साथ हीखेत-खलियान और मकान-दुकानों को नुकसान पहुंचा है। बादल फटने के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। बादल फटने के बाद तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।
गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने से भारी नुकसान
बड़कोट तहसील के Gangnani में भूस्खलन का मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने के कारण एक टूरिस्ट रिजॉर्ट के कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही कैम्प निर्वाणा नामक एक रिजोर्ट में भी नुकसान हुआ है। यहां पर कुछ टेंट कॉटेज और वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं।
जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भारी मात्रा में मलबा घुस गया। जिस से रात में यहां हड़कंप मच गया। यहां रह रही छात्राएं काफी घबरा गई। जिस से विद्यालय में रात के समय अफरातफरी का माहौल रहा। बड़कोट और गंगनानी के बीच कई जगहों पर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।
छाड़ा खड्ड में भी फटा बादल
पुरोला के छाड़ा खड्ड में भी बादल फटने cloudburst की घटना सामने आई है। यहां बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है। जिस से कई जगहों पर भूमि कटाव हुआ है। कुछ घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। जिस से यहां रह रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां पर घरो के बाहर सड़क पर खड़ें वाहनों को भी नुसान हुआ है। वाहन भी मलबे में दब गए हैं। प्रभावित लोगों को शनिवार सुबह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जबकि भारी बारिश के कारण धौंतरी गांव के निकट भारी भू-धंसाव होने से कुछ घरों में मलबा घुसा है।
एसडीआरएफ के जवानों के पहुंचने से मिली राहत
भारी बारिश के कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पानी और मलबा भरने से छात्राओं में हड़कंप मच गया। जिसके बाद किसी तरह से एसडीआरएफ के जवानों ने आवासीय विद्यालय पहुंचकर वहां रेस्क्यू किया। जिस से छात्राओं को शिक्षकों को राहत मिली।
भारी वर्षा के बीच पूरे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति भी ठप है। धौंतरी, पुरोला, बड़कोट, गंगनानी, राजतर, नंदगांव, सुनारा छानी, छाड़ा गांव में भारी बारिश के कारण लोगों में डर का माहौल है। पूरी रात लोगों ने डर के साये में गुजारी।