Big NewsPauri Garhwal News

10वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा ईलाज

पौड़ी गढ़वाल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दसवीं में पढ़ने वाले छात्र ने खुद को पिता की साइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

दसवीं के छात्र ने खुद को मारी गोली

सोमवार को पौड़ी में दसवीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय एक छात्र ने खुद को गोली मार ली। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र ने जिस वक्त खुद को गोली मारी उसके परिजन घर पर ही मौजूद थे।

गोली की आवाज सुनते ही परिजन उसके पास पहुंचे। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक छात्र ने खुद को अपने पिता की लाईसेंसी बंदूक से गोली मारी है। अर्पित घर का इकलौता बेटा है। उसकी एक बड़ी बहन भी है। जानकारी के मुताबिक दोपहर में वह घर पर ही था। थोड़ी देर में वो अपने कमरे में गया और खुद को गोली मार ली।

गंभीर रूप से घायल

छात्र खुद को गोली मारने के बाद गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद उसका ईलाज चल रहा है। छात्र ने खुद को गोली क्यों मारी इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें