UttarakhandBig NewsHaridwar News
नगर निगम में सफाई कर्मी और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई झड़प, नगर आयुक्त का किया घेराव

नगर निगम में उस वक्त हड़कंप मच गई जब सफाई कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख नगर आयुक्त अपना कार्यालय छोड़कर भाग गए।
सफाई कर्मी और सुरक्षाकर्मी के बीच हुई झड़प
बता दें अपने लंबित वेतन के भुगतान और काम पर वापस रखने की मांग को लेकर मंगलवार को हरिद्वार नगर निगम में बवाल हो गया। जिसके बाद सफाई कर्मी नगर आयुक्त से वार्ता के लिए पहुंचे। जानकारी के मुताबिक सफाई कर्मियों और पार्षद प्रतिनिधि के साथ सुरक्षाकर्मी ने धक्का-मुक्की कर दी।
नगर आयुक्त ने छोड़ा अपना कार्यालय
धक्का-मुक्की से गुस्साए सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल बिगड़ता देख नगर आयुक्त आपने कार्यालय छोड़कर ही भाग गए। सफाईकर्मी यही नहीं थमे। नगर आयुक्त के वाहन के पीछे भी सफाईकर्मी नारेबाजी करते दिखे।