हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही है। इस बैठक में बीजेपी के दिग्गज नेता जुटे हैं। बैठक में सीएम धामी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी पांचों सीटों पर जीत दोहराएगी।
लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत दोहराएगी भाजपा
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम धामी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा पांचों सीटों पर जीत दोहराएगी। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वो आज जो भी हैं, कार्यकर्ताओं के बूते पर ही कार्य कर रहे हैं।
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हरिद्वार में निकायों में पहली बार कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी ने परचम लहराया। अब पार्टी 2024 में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दोहराएगी।
महा जनसंपर्क अभियान में सभी कार्यक्रम होंगे सांसद केंद्रित
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान चलेगा।
30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी कार्यक्रम सांसद केंद्रित होंगे। ऐसा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव, बागेश्वर विस उपचुनाव, स्थानीय निकायों के चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।