Entertainment

‘स्त्री 2’ के Choreographer Jani Master पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, जीरो FIR हुई दर्ज

कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा जो जानी मास्टर(Choreographer Jani Master) के नाम से भी फेमस है, सुर्खियों में बने हुए है। हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। उनपर यौग शोषण का आरोप है। 21 साल की महिला ने कोरियोग्राफर पर कई बार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। बता दें कि शेख जानी ने हाल ही में रिलीज हुई स्त्री 2 के सॉग ‘आई नई’ को कोरियोग्राफ किया है।

Choreographer Jani Master के खिलाफ यौग शोषण का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वो काफी महीनों से कोरियोग्राफर जानी मास्टर के साथ काम कर रही थीं। कोरियोग्राफर ने आउटडोर शूटिंग के समय महिला के साथ हाथापाई भी की। महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर फाइल कर दी गई है। ये केस नरसिंगी पुलिस को दे दिया गया है।

इन आरोपों पर केस हुआ दर्ज

रिपोर्ट्स की माने तो जानी मास्टर पर महिला ने कई आरोप लगाए है। जिसमें बलात्कार, चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी आदि सहित IPC की कई धारोएं लगी है। ऐसे में तेलंगाना की पुलिस ने सख्त जांच और कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस मामले में जानी मास्टर का कोई बयान सामने नहीं आया है।

जानी मास्टर ने ये गाने किए है कोरियोग्राफ

बता दें कि तेलुगु फिल्मों में जानी मास्टर एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कई गानों को कोरियोग्राफ किया है। बॉलीवुड की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘जय हो’ का सॉग फोटोकॉपी, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का लाल पीली अंखियां गाना और स्त्री 2 की आई नई और आज की रात गानों को वो कोरियोग्राफ कर चुके है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें