शख्स ने पुराने सिम कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो- Gold from Old Sim Cards

Gold from Old Sim Cards: जहां एक तरफ सोने की कीमत काफी ज्यादा चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ने पुराने सिम कार्ड से लाखों का सोना निकाल लिया। जी हां, सहीं सुन रहे है आप। आमतौर पर सिम कार्ड अगर पुराना या फिर खराब हो जाता है तो लोग उसे फेंक देते है और नया सिम ले लेते है।लेकिन चीन के इस व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया है। उसने पुराने सिम कार्ड्स से सोना बनाया है। इसी की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
शख्स ने पुराने सिम कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना Gold from Old Sim Cards
वीडियो के वायरल होने के बाद पुराने सिम कार्ड्स खरीदने के लिए होड़ मच गई है। हालांकि चीनी व्यक्ति ने इसे लेकर लोगों को सावधान भी किया है। उसने कहा है कि सीम कार्ड से सोना निकालने की ये प्रक्रिया आम लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। दरअसल चीन के इस व्यक्ति का नाम किआओ है, जो ग्वांगडोंग प्रांत के हुइझोउ शहर में रहता है।
चीन से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
20 जनवरी 2026 को किआओ ने ये वीडियो पोस्ट की थी। इस वीडियो में वो पुराने सिम कार्ड को एक केमिकल से भरे ड्रम में डालते है। जिसके बाद केमिकल के पानी में धोने से लेकर उसे जलाने तक कई प्रोसेस किए जाते है। जिसके बाद आखिर में किआओ 191.73 ग्राम का सोना निकालने में सफल होते है।
26 लाख रुपए है कीमत
आपको बता दें कि इस सोने की कीमत 200000 युआन यानी की करीब 26,59,248 रुपए होगी। मीडिया से बातचीत के दौरान किआओ ने बताया कि उन्होंने तकरीबन दो टन ई वेस्ट से इतना सोना निकाला है। जिसमें सिम कार्ड के अलावा कुछ खराब चिप भी थीं।
सीम कार्ड में लगाई जाती है सोने की परत
उन्होंने बताया कि सिम कार्ड को लंबे समय तक चलाने के लिए ताकि वो जल्दी खराब ना हो उसके कुछ हिस्से पर सोने की परत चढ़ाई जाती है।सिम कार्ड से सोना निकालने की ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई।