विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है किशोर बॉल ढूंढ़ने के चक्कर में नहर के किनारे गया हुई था। जहां किशोर पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने युवक को ढूंढ़ने के लिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया।
खेलते हुए नहर में गिरा किशोर
घटना रविवार दोपहर सरस्वती विहार के विकासनगर क्षेत्र की है। युवक की पहचान आदित्य वर्धन (17) पुत्र संजय पेनोली के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोर अपनी बॉल को ढूंढने के लिए नहर के किनारे गया हुआ था। पैर फिसलने से किशोर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।
SDRF ने किया शव बरामद
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया की सूचना मिली थी कि डाकपत्थर के पास शक्तिनहर पूल नम्बर एक में एक बच्चा बह गया है। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
परिजनों में मचा कोहराम
मौके पर पहुंचे एसआई सुरेश तोमर ने बताया कि किशोर की खोजबीन के लिए शक्ति नहर में राफ्ट की मदद से घटनास्थल के आसपास के सभी स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया।
एसडीआरएफ की टीम ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव ढकरानी पावर हाउस के पास से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।