Big NewsDehradun News

प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2023- 24 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक

बुधवार को सचिवालय में पूँजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2023-24 के तहत किए जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने कार्यों में तेज़ी लाने के लिए सचिव स्तर पर सप्ताह में दो बार बैठक कर समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए डेडिकेटेड टीम लगाई जाए ताकि फ़ाइलों के पारगमन में ज्यादा समय न लगे।

कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने प्रदेश में पुस्तकालयों के निर्माण पर अधिकारियों को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के पुस्तकालयों को मजबूत किया जाए। साथ ही जहां उपलब्ध नहीं हैं वहां नए तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों का लाभ स्थानीय लोग भी उठा सकें इसके लिए पुस्तकालय की एंट्री विद्यालय के बाहर से दी जाए।

अगले 50 सालों की आवश्यकताओं के हिसाब से बनाएं प्लान

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपनी भूमि के उपयोग के लिए अगले 30 से 50 वर्षों का मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अगले 50 सालों की आवश्यकताओं के हिसाब से मास्टर प्लान बना लेंगे तो भूमि का उचित रूप से उपयोग हो सकेगा। इससे विभागों की भविष्य की आवश्यकताओं को सही तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

मुख्य सचिव ने योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की उपयोगिता प्रमाणपत्र भी समय से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का बजट अभी तक रिलीज़ नहीं हुआ है वो विभाग तेज़ी से कार्यों को पूरा कर उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें