Dehradun NewsHighlight

देहरादून में छठ की धूम, टपकेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, सूर्य को दिया अर्घ्य

CHATT HOLIDAY

देहरादून : देशभर में मनाया जाने वाले लोक आस्था का त्योहार छठ पूजा की धूम उत्तराखंड में भी है. आज सूर्य को अर्घ्य दी जा रही है। देहरादून में भी छठ की धूम देखने को मिल रही है। महिलाओं में शाम की पूजा को लेकर खासा उत्साह है. देहरादून में जगह जगह कार्यक्रमों का आय़ोजन किया जा रहा है और नदी घाटों पर भारी भीड़ जमा है। महिलाएं पूजा की थाली लेकर पहुंची है।ऐसा ही नजारा टपकेश्वर का है जहां सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं की भीड़ जमा हो गई है।

छठी माता और सूर्यापासना का यह अनुपम पर्व पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। देहरादून में पूर्वाचल के लोग बड़ी संख्या में बसे हैं, तो यहां उल्लास कम नहीं होता। घाटों में भक्तों की भीड़ जमा है। महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया और व्रत खोला।

आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने तो आज सार्वजनिक अवकाश तक घोषित किया है। किच्छा विधायक ने छुट्टी घोषित करने के लिए अनुरोध भी किया था। क्योंकि देहरादून समेत हरिद्वार और तराई क्षेत्र में पूर्वांचल के लोगों की काफी संख्या है।

https://youtu.be/Yj8_mTqbcBU

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें