Uttarakhand Chamoli NewsBig News

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख से अधिक की ठगी, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख से अधिक का चूना लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है.

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 22 सितम्बर को पीड़िता के पति राहुल सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी नन्दानगर घाट ने थाने में तहरीर दी थी. जिसमें राहुल ने बताया कि प्रीतम सिंह नेगी पुत्र धन सिंह नेगी निवासी कर्णप्रयाग और मुकेश सती पुत्र अमलानन्द सती निवासी नन्दानगर घाट ने आपराधिक षडयन्त्र रचकर उसकी पत्नी को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख 35 हजार की धनराशि हडप कर उसकी पत्नी के व्हाटसएप पर फर्जी कूटरचित नियुक्ति पत्र भेजा.

एक आरोपी अरेस्ट

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. एसपी सर्वेश पंवार ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए टीम का गठन कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्रीतम को सिमली से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मुकेश सती के ठिकानो में दबिश दे रही है. पुलिस ने नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति या संस्था को पैसे देने से पहले उसकी वैधता और सत्यता की जांच करने की अपील की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें