Dehradun NewsHighlightUttarakhand

McDonald’s की फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी, चार आरोपियों को बिहार से किया उत्तराखंड की STF टीम ने गिरफ्तार

मेक डोनॉल्ड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले बिहार के एक गिरोह को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश निवासी एक युवक ने आरोप लगाए थे कि अज्ञात व्यक्ति ने मेक डोनॉल्ट फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम उनसे लाखों रूपये हड़प लिए हैं।

बिहार के गिरोह को किया गिरफ्तार

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश निवासी प्रशांत ने जनवरी माह में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने मेक डोनॉल्ट फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम उनसे 35 लाख हड़प लिए हैं। जिन खातों में धनराशि गई है उनकी जांच की गई तो वह बिहार के पाए गए। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बिहार टीम भेजी गई।

आरोपित युवकों की पहचान सनी कुमार वर्मा, सूरज कुमार दोनों निवासी न्यू कॉलोनी, थाना मालसलामी पटना बिहार, सनी कुमार निवासी गुल मैया चौक सबलपुर थाना नदी मोजीपुर पटना बिहार और चंदन कुमार उर्फ विकास निवासी जमुनापुर चाई टोली पटना बिहार के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से 4 मोबाईल फोन, 12 सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड, 2 आधार कार्ड और 1 पेन कार्ड बरामद किया गया।

आरोपियों पर 90 शिकायतें हैं दर्ज

आरोपियों से बरामद सिम कार्ड कि जब जांच कराई गई तो पता चला कि उनके खिलाफ देशभर में 90 शिकायतें दर्ज हैं। इनमे से 14 मुकदमे तेलांगना, एक आंध्र प्रदेश व बाकी अन्य राज्यों में हैं। बता दे ठगों द्वारा फ्रैन्चाईजी दिलाने के नाम पर फर्जी वेबसाइट तैयार कर आम जनता से ई-मेल,सोशल साईटों के माध्यम से सम्पर्क कर खुद को मेक डोनॉल्ड का कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर बताकर झांसा दिया जाता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें