UttarakhandBig News

24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, मौसम विभाग ने जारी की है 1 जुलाई तक के लिए चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड सरकार ने अगले 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है. बता दें मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा संवेदनशील इलाकों के लिए भूस्खलन की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने जारी की है 1 जुलाई तक के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 29, 30 जून और 1 जुलाई को राजधानी देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है.

संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ेगा. ऐसे में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिलेगा. ऐसे में लोग नदियों के किनारे ना जाएं. साथ ही पहाड़ों में यात्रा करने से बचें.

ये भी पढ़ें : 1 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी, जानिए आपका जिला तो नहीं

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button