UttarakhandBig News

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 42 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, जल्द टूटेगा पिछले साल का रिकॉर्ड

चारधाम यात्रा ने सितंबर महीने से एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। चारधाम सहित हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 42 लाख पार हो चुका है। चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्री पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं।

जल्द टूटेगा पिछले साल का रिकॉर्ड

चारधाम सहित हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 42 लाख पार हो चुका। अभी लगभग डेढ़ माह का समय बाकी है। राज्य सरकार को उम्मीद है की श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 50 लाख पार करेगी।

बता दें चारधाम यात्रा के इतिहास में पिछले साल सबसे अधिक श्रद्धालु आने का रिकॉर्ड था। साल 2022 में चारधाम यात्रा में 46 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आए थे।

मौसम की चुनौतियों के बाद भी यात्रियों में बना था उत्साह

इस साल भी शुरुआत से ही यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। बारिश और बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परीक्षा ली। लेकिन चुनौतियों के आगे श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके। जिससे सरकार को चारधामों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बीच-बीच में पंजीकरण बंद करना पड़ा।

42 लाख पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

पर्यटन विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बता दें अभी तक बदरीनाथ धाम में 17,60,449 श्रद्धालु, केदारनाथ में 15,63,278 , गंगोत्री में 6,24,516, यमुनोत्री में 4,85,688 और हेमकुंड साहिब में 2,47,000 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें