Char Dham Yatra 2023Big News
Chardham Yatra 2023: मौसम खुलते ही चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पंहुचा दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा

मौसम खुलते ही Chardham Yatra ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। चारधाम सहित हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार करने वाला है।
प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु कर रहे दर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक सबसे अधिक 12.65 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। चारधाम यात्रा शुरू होते ही इस साल बारिश और बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परीक्षा ली। लेकिन चुनौतियों के आगे श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार चारधामों में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
40 लाख पंहुचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
एक बार फिर मौसम साफ होते ही Chardham Yatra ने रफ्तार पकड़ ली है। Kedarnath Dham में अभी तक 12,65,979 लोग दर्शन कर चुके हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में 12,32,496, गंगोत्री धाम में 7,11,573, यमुनोत्री धाम में 5,85,989 तो हेमकुंड साहिब में 1,50,931 लोग दर्शन कर चुके हैं।