Big NewsChar Dham Yatra

Char dham yatra news : बढ़ रहा यात्रियों की मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या पहुंची 81

चारधाम यात्रा 2024 पर आए चार तीर्थयात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें अभी तक चारधाम यात्रा पर 81 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं।

बढ़ रहा यात्रियों की मौत का आंकड़ा

केदारनाथ धाम पर आए दो यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि दो मौत यमुनोत्री धाम पर आए यात्रियों की हुई है। जानकारी के अनुसार यमुनोत्री में अब तक 19 यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं।

मृतकों की संख्या पहुंची 81

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक अभी तक सबसे ज्यादा मौत केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान हुई है। बता दें केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। अभी तक चारों धाम में 81 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें