HighlightDehradun News

देहरादून के चंद्रबनी में भी हैं ‘गुप्ता बंधू’, नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिल कर कब्जा रहे हैं जंगल

देहरादून के चंद्रबनी में भी ‘गुप्ता बंधू’ हैं जो इन दिनों चंद्रबनी इलाके में मौजूद जंगल की जमीन को कब्जाने में लगे हैं। हालात ये हैं कि इन ‘गुप्ता बंधुओं’ की मदद नगर निगम के कुछ कथित कर्मचारी भी करने में लगे हैं। ये कर्मचारी इस कब्जे की कोशिश का विरोध करने वाले स्थानीय लोगों को धमकाने का काम कर रहें हैं।

गुप्ता बंधुओं की जमीन पर नजर

दरअसल चंद्रबनी इलाके में वन विभाग की जमीन है। इस जमीन पर भूमाफिया की नजर है। इस जमीन पर कब्जे की कोशिशों में लगे हैं। यही वजह है कि इस जमीन पर दीवार खड़ी कराई जा रही है। इस काम में नगर निगम के कुछ कथित कर्मचारी भी भूमाफिया के साथ मिले हुए हैं।

स्थानीय लोगों को धमका रहें हैं

गौरतलब है कि शनिवार को इस जमीन पर कब्जे की कोशिश के तहत भूमाफिया द्वारा बनाई जा रही दीवार का विरोध करने स्थानीय लोग पहुंच गए। इस बात की भनक लगते ही भूमाफिया ने देहरादून नगर निगम के कथित कर्मचारियों को आगे कर दिया। इसके बाद वहां इन कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को धमकाना शुरु कर दिया। स्थानीय लोगों की माने तो खुद को नगर निगम कर्मचारी बताने वाले वाकई में नगर निगम के कर्मचारी हैं इसे लेकर शक है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें