Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश के आसार, एक क्लिक में जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Uttarakhand weather update : उत्तराखंड के तीन जिलों में आज बारिश होने की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. चटख धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

तापमान का हाल जानें

बता दें राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है, जबकि नैनीताल में यह 18°C तक पहुंच सकता है और रात में 12°C तक गिर सकता है. वहीं रुद्रप्रयाग में तापमान 29°C तक जा सकता है, जबकि रात में यह 10°C तक गिर सकता है. इसके अलावा चमोली में मौसम ठंडा रहेगा. अधिकतम तापमान 8°C और न्यूनतम -3°C तक जा सकता है.

इसके अलावा पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 6°C रहने की संभावना है. जबकि बागेश्वर में तापमान 27°C तक पहुंच सकता है और रात में 6°C तक गिर सकता है. वहीं उत्तरकाशी में दिन का तापमान 22°C तक और रात में 7°C तक रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button