HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में चढ़ेगा पारा, जानें मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

मैदानी इलाकों में चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आज देहरादून में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई।

केदारनाथ में लगातार खराब मौसम बढ़ाने लगा प्रशासन की चिंता

यात्रा के लिए कुछ ही समय शेष है। केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में मौसम अडंगी देता दिख रहा है। जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बर्फ के कारण धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर एक भी काम शुरू नहीं हो पा रहा है। पैदल मार्ग में भी बीते एक माह में दूसरी बार बर्फ साफ करनी पड़ रही है। ऐसे में गिनती के दिनों में व्यवस्थाएं जुटाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें