भीषण सड़क हादसा!, तेज रफ्तार ट्रक के नीचे कुचला बाइक सवार, नहीं बची जान

चमोली जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गोपेश्वर में मंगलवार देर रात एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आकर फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोपेश्वर में तेज रफ्तार ट्रक के नीचे कुचला बाइक सवार
दरअसल ये हादसा नगर के लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुआ। मृतक की पहचान मुकेश नेगी के रूप में हुई। देरा रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक बाइक के साथ ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
दर्दनाक मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
शुरुआती जांच के अनुसार ट्रक चालक सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की तरफ भाग रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वो फरार हो गया। इसके बाद लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ।पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।