Big NewsUttarakhand

केंद्र ने दी धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति, CM ने पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त

केंद्र सरकार ने रामनगर जिले के धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

केंद्र ने दी धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति

केंद्र ने रामनगर (नैनीताल) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस पुल की स्वीकृति के लिए सीएम धामी लंबे समय ये प्रयासरत थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी

लंबे समय से इसके लिए लोग मांग कर रहे थे। सीएम धामी भी पुल की स्वीकृति के लिए लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संपर्क में थे। पुल को मंजूरी मिलने के बाद से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।

कुल 29.65 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पुल

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है। इस पर कुल 29.65 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बता दें कि धनगढ़ी नाले पर बरसात में तेज बहाव के चलते कई वाहनों के बहने की घटनाएं आम थी। पुल के बन जाने ते बाद अब ये समस्या हल हो जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें