मोदी सरकार के 12 साल पूरे, BJP ने देहरादून में भी मनाया जश्न, बांटा प्रसाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी डालनवाला मंडल द्वारा शिव पंचायती मंदिर (दर्शनलाल चौक), देहरादून में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देहरादून में जश्न
दीप्ती रावत ने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन और राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा भारत: दीप्ति रावत
दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा आज भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने भगवान से कामना की कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को जल्द साकार करे।