Big NewsDehradun NewsHarish Rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत को CBI ने अस्पताल में थमाया समन, हरदा ने साझा की जानकारी

हिमालयन अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीबीआई की टीम 2016 के चर्चित स्टिंग प्रकरण मामले में समन देने अस्पताल ही पहुंच गई। इसकी जानकारी हरदा ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

हरीश रावत को CBI ने अस्पताल में थमाया समन

सीबीआई की टीम शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत को समन देने अस्पताल ही पहुंच गई। सीबीआई ने उन्हें 2016 के चर्चित स्टिंग प्रकरण मामले में वाइस सैंपल के लिए नोटिस दिया।

सीबीआई ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को भी नोटिस दिया है। सीबीआई की टीम ने सात नवंबर को सीबीआई आफिस में वॉइस सेंपल के लिए बुलाया है। इसकी जानकारी हरदा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

https://twitter.com/harishrawatcmuk/status/1717826495392145510

हरदा ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

हरीश रावत ने अपने फेसबुक पर तस्वीर शेयर कर लिखा कि ‘ आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, सीबीआई के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ।’

आहे हरदा लिखते हैं ‘मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है, वाह CBI !!’

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें