Big NewsDehradun News

DAV कॉलेज के 14 छात्रों को ढूंढ रही सीबीआई, करोड़ों के घपले से जुड़ा है मामला, पढ़ें यहां

सीबीआई की टीम डीएवी कॉलेज के 14 छात्रों की तलाश में है। मामला करोड़ों के घपले से जुड़ा बताया जा रहा है। सीबीआई ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर छात्रों के दस्तावेज और उनसे संबंधित जानकारी मांगी है।

DAV कॉलेज के 14 छात्रों को ढूंढ रही CBI

मामला सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में कर्मचारी रखने के नाम पर हुए करोड़ों के घपले से जुड़ा है। जिसकी जांच अब देहरादून तक पहुंच गई है। CBI के पत्र से कॉलेज में भी हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक CBI दिल्ली ने 2021 में सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में कांट्रेक्ट पर फर्जी तरीके से कर्मचारी रखने के मामले में FIR दर्ज की थी।

एक करोड़ के घपले से जुड़ा है मामला

जांच में सामने आया था कि एक निजी कंपनी को 30 से 40 कांट्रेक्ट के कर्मचारी की सप्लाई के बदले एक करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। जबकि ये कर्मचारी केवल दस्तावेजों में ही रखे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBI को जांच में पता चला की इसमें से 14 कर्मचारी डीएवी पीजी कॉलेज के हैं। जिनके दस्तावेज भी वहां लगाए गए थे।

जल्द देहरादून आ सकती है CBI

सीबीआई ने इन 14 छात्रों की भी तलाश शुरू कर दी है। सीबीआई ने कॉलेज के प्राचार्य एसके सिंह को पत्र भेजकर इन छात्रों दे जुड़े शैक्षणिक और अन्य दस्तावेज मांगें है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई की टीम जांच के लिए देहरादून के डीएवी कॉलेज आ सकती है।

कॉलेज स्तर पर भी जांच शुरू

हालांकि मामले को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मेरे पास सीबीआई का पत्र आया है। जिसमें 14 छात्रों के बारे में जानकारी दी गई है। पूछा गया है कि ये छात्र डीएवी कॉलेज के हैं या नहीं। इसको वेरिफाई करवाया जा रहा है। वेरिफाई होने तक कहा नहीं जा सकता कि ये छात्र डीएवी के ही हैं या नहीं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें