UttarakhandHighlight

SC-ST एक्ट के अन्तर्गत लंबित मामलों का समय से हो निस्तारण, सीएम धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन 14 साल बाद किया गया।

SC-ST एक्ट के अन्तर्गत लंबित मामलों का समय से हो निस्तारण : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बैठक का आयोजन हर 6 माह में किया जाए। सीएम धामी ने कहा कि आगामी बैठकों में एससी एवं एसटी आयोग के अध्यक्षों को भी विशेष सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत लंबित मामलों का समय से निस्तारण हो। इसके लिए न्यायालयों में नियमित पैरवी की जाए।

तत्काल की जाए FIR की कार्रवाई

सीएम ने कहा शिकायतें प्राप्त होने पर एफआईआर की कार्रवाई तत्काल की जाए और पुलिस द्वारा विवेचना तेजी से की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए की पीड़ितों को अनुमन्य सहायता राशि यथाशीघ्र मिले। सीएम ने निर्देश दिए कि 60 वर्ष की उम्र पूरी करने पर लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन लगाने की व्यवस्था का सरलीकरण किया जाए। सीएम ने कहा कि ‘‘अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की जानकारी के लिए आमजन में समाज कल्याण विभाग और गृह विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें