UttarakhandDehradun NewsHighlight

किशोर के साथ कुकर्म का मामला, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

देहरादून से छह साल के किशोर के साथ कुकर्म कर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है।

किशोर के साथ कुकर्म का मामला

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी। तहरीर में मुस्तकीम नाम के युवक पर अपने छह साल के बेटे को अपने घर ले जाकर अश्लील हरकत कर कुकर्म का आरोप लगाया। आरोपी ने किशोर को किसी को भी ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किशोर घर आकर डरा सहमा सा रहने लगा। जिसके बाद परिजनों ने उसे विश्वास में लेकर सच बताने को कहा। किशोर ने तब जाकर परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले में जांच जारी

जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला उपनिरीक्षक नीमा रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। किशोर का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें