Big NewsDehradun News

शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द मामला : विजिलेंस की कार्रवाई पर बोले CM, भ्रष्टाचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

हरिद्वार में शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजलेंस की टीम की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है।

भ्रष्टाचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच चल रही है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी फिर चाहे वह कोई अधिकारी भी क्यों ना हो।

ये है पूरा मामला

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजिलेंस की टीम ने दो पीसीएस समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें क्षेत्र में 21 बीघा शत्रु संपत्ति थी। जिसे सरकार में निहित किया जाना था। लेकिन कुछ अफसरों ने उस जमीन को भू-माफिया की मदद से खुर्द-बुर्द कर दिया।

फर्जी तरीके से कराई थी 10 से अधिक रजिस्ट्रियां

बताया जा रहा है कि मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गई है। मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने दो पीसीएस समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों में लेखपाल और उपनिबंधक के साथ ही हरिद्वार के तत्कालीन एसडीएम हरबीर सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। तत्कालीन अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद शासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें