Uttarakhand Chamoli NewsBig News

किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला, सीएम ने लिया संज्ञान, बोले दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

चमोली के नंदा नगर से किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को बिजनौर से अरेस्ट कर लिया है. स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा दोषी चाहे जो भी हो बख्शा नहीं जाएगा.

युवक ने की किशोरी से अश्लील हरकत

बता दें तीन दिन पहले नंदा नगर से किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था. विशेष समुदाय के युवक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगर में झुलुस निकाला. इसके साथ ही दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों में भी तोड़-फोड़ की. बताया जा रहा है युवक की नाई का कामर करता है. घटना के बाद से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है. आरोपी आरिफ को पुलिस ने देर रात बिजनौर से अरेस्ट कर लिया है.

दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : CM

चमोली में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद गंभीरता से लिया है. सीएम ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में चमोली पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कृत्य की हम कड़ी भर्त्सना करते हैं. महिला सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है. सीएम ने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें