Dehradun NewsHighlight

वन भवन मुख्यालय में घुसकर प्रमुख वन संरक्षक के साथ अभद्रता का मामला, मुकदमा दर्ज

वन भवन मुख्यालय में घुसकर प्रमुख वन संरक्षक से गाली गलौच करने के साथ ही वन दरोगा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वन दरोगा ने अभद्रता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी है।

प्रमुख वन संरक्षक के साथ अभद्रता का मामला

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता वन दारोगा राम भरोसे ने बताया कि बीते 15 सितंबर को आइसी शर्मा प्रबंधक निशांत एरोमा प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार जबरन प्रमुख वन संरक्षक के कार्यालय में घुसने का प्रयास करने लगा।

वन दरोगा के साथ की मारपीट

वन दरोगा ने जब उसे अंदर जाने से रोकना चाहा तो उसने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। वो यही नहीं थमा जबरन प्रमुख वन संरक्षक के कमरे में घुसकर उनके साथ भी अभद्रता करने लगा।

अभद्रता करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले को लेकर वन दारोगा राम भरोसे ने डालनवाला कोतवाली में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अधिकारी के साथ अभद्रता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें