UttarakhandBig NewsDehradun News

पैसों का लालच देकर धर्मांतरण करवाने का मामला, ईसाई धर्म अपनाने का बना रहे थे दबाव

देहरादून में एक व्यक्ति को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म को अपनाने का दबाव बनाते थे। वहीं पीड़ित ने दोनों व्यक्तियों पर उनके देवी-देवताओं का भी अपमान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पैसों का लालच देकर धर्मांतरण करवाने का मामला

जानकारी के मुताबिक एसओ प्रेमनगर पीढ़ी भट्ट ने बताया की विकासनगर निवासी प्रवेश नाम के युवक ने शिकायत की है। प्रवेश के मुताबिक उसकी कुछ समय से तबियत खराब रहती है। बीते रविवार को उसकी मुलाकात प्रेमनगर निवासी सतेंद्र भट्ट और राजीव कुमार से हुई थी। दोनों युवक प्रवेश को पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगे थे।

हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का लगाया आरोप

प्रवेश का आरोप है कि दोनों ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक बातें कहीं। इसके अलावा प्रवेश ने दोनों युवकों पर उसके हाथ से रुद्राक्ष की माला तोड़कर फेंकने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने प्रवेश को पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद ही प्रवेश अचानक बेहोश हो गया। जिसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें