Big NewsUttarakhand

आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल का मामला : प्रवर समिति आज विस अध्यक्ष को सौंपेगी ड्राफ्ट

विधानसभा प्रवर समिति राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ड्राफ्ट आज यानी गुरुवार को विशानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंपेगी। इसके बाद ही सरकार आरक्षण बिल पास कराने के लिए सत्र आहूत कर सकती है।

प्रवर समिति आज विस अध्यक्ष को सौंपेगी ड्राफ्ट

राज्य स्थापना दिवस के दिन आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल को मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद धामी सरकार आज ही इसकी घोषणा भी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण ड्राफ्ट में राज्य आंदोलनकारियों के हित में है।

राज्य आंदोलनकारियों के हित में फैसला आने की उम्मीद

प्रवर समिति के संसदीय कार्य मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि तीन नवंबर को प्रवर समिति की अंतिम बैठक में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण ड्राफ्ट पर निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों के सुझाव को शामिल करते हुए ड्राफ्ट को तैयार किया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें