Nationalhighlight

Raja Raghuvanshi Case में नया मोड!, राजा की बहन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Case filed on Raja Raghuvanshi sister: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया मोड आया है। राजा की बहन सृष्टि के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। असम पुलिस ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करने पर ये केस दर्ज किया है। इसके साथ ही राजा के भाई विपिन ने सोनम के भाई गोविंद का नार्को टेस्ट करवाने की भी मांग की है। चलिए जानते है मामला आखिर है क्या?

raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-raghuvanshi-pregnancy

राजा रघुवंशी की बहन के खिलाफ दर्ज हुआ केस Case filed on Raja Raghuvanshi sister

राजा की बहन सृष्टि के खिलाफ असम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि सृष्टि ने सोनम पर ये आरोप लगाए थे कि वो असम में नरबलि देने गई थी। वो टोने-टोटके के लिए राजा को गुवाहाटी ले गई थी।

इसी बयान के चलते असम पुलिस ने सृष्टि पर केस दर्ज किया। ये केस धार्मिक भावनाएं भड़काने एवं क्षेत्रीय भाषाई विवाद को बढ़ावा देने के आरोप में दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि विपिन ने की है। हालांकि इस मामले में सृष्टि मांफी माग चुकी है।

आरोपितों की रिमांड भी हुई खत्म

बता दें कि अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सिलोम जेम्स ने राजा की हत्या के एक आरोपित विशाल उर्फ विक्की को किराए पर फ्लैट दिया था। सोनम की गिरफ्तारी के बाद फ्लेट से चौकीदार की सहायता से लोकेंद्र और सिलोम ने ही सामान गायब किया था। सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपितों का बुधवार को रिमाड़ समाप्त हो गई। कोर्ट में सुनवाई के बाद लोकेंद्र, बलवीर को सात और सिलोम को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया।

‘सोनम के भाई का नार्को टेस्ट करवाने की मांग

बता दें कि कुछ वक्त पहले राजा की मां के साथ गले लगाकर रो रहा सोनम का भाई गोविंद भी अब रघुवंशी परिवार की रेडार पर आ गया है। राजा के भाई विपिन ने उसे धोखेबाज कहा। साथ ही उसका नार्को टेस्ट करवाने की भी मांग को दोहराया। विपिन की माने तो ये केस नरबलि का है। इसमें सोमन के साथ उसका परिवार भी शामिल है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button